अरवल: अरवल में बिहार बंद, भगत सिंह चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Sep 4, 2025 अरवल के भगत सिंह चौक के पास आज Bihar बंद के दौरान सड़क जाम देखने को मिला। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर यातायात को रोक दिया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन बाधित रहा।