अरवल: अरवल सिपाही वार्ड संख्या 6 में सड़क हादसे में तीन बच्चे घायल, विधायक महानंद सिंह ने की मुलाकात
Arwal, Arwal | Sep 3, 2025 अरवल सिपाही वार्ड सं 6 के सड़क दुर्घटना के दौरान 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर विधायक महानंद सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।