अरवल: अरवल में बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
Arwal, Arwal | Sep 4, 2025 अरवल मे बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा से समाज में गलत संदेश जाता है।