करंजा व करहरिया गांव के बहियार में हाई वोल्टेज तार मौत का झुला बनकर लटका हुआ है। जिससे यहां कभी भी बड़ी हादसा होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे ग्रामीण प्रवीण कुमार रोशन कुमार दिलीप कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कोई हादसा होती है तो उसके जिम्मेदार विधुत विभाग होगा।