बलिया: नगरा थाना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। करीब दो महीने पहले शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अब तक बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क किनारे खुदाई करने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना