अरवल: डीएम ने अरवल जिले के पांच प्रखंडों में चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Arwal, Arwal | Mar 11, 2025 मंगलवार दोपहर 2:00 बजे अरवल जिले में लोहिया स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा चापाकल मरम्मती दल को जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। मौके पर अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना है। मरम्मती दल विभिन्न पंचायतों में जाकर खराब चापाकलों की मरम्मत करेगा।