इटावा: रामगंज में बिजली का काम करते समय नसैनी से गिरकर हुई शख्स की मौत,डॉक्टर ने मृत घोषित कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Feb 5, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के अड्डा पाए निवासी 45 वर्षीय गौरव दीक्षित पुत्र सचिदानंद रामगंज के एक घर में पिछले 3 दिनों से बिजली का काम कर रहा था। आज सोमवार को काम करते नसैनी से नीचे गिर गया। जिसके बाद घर के मालिक शहजाद अहमद ने तुरंत ही उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।