इटावा: जिला अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर्स पर औषधि और आवकारी निरीक्षक ने एल्कोहल युक्त दवाओं के विक्रय की सूचना पर की छापेमारी
Etawah, Etawah | Feb 5, 2024 इटावा आबकारी विभाग को पत्र के माध्यम से जिला अस्पताल के बाहर संचालित मेडिकल से स्टोर द्वारा अल्कोहल युक्त टिंचर औषधियों का नशीली दवाइयां का शराब के रूप में विक्रय करने की सूचना मिली। तो आज सोमवार को आबकारी निरीक्षक जे बी सिंह व औषधि निरीक्षक रजत पांडे ने छापेमारी की । छापेमारी में टिंचर युक्त औषधियाँ नहीं पाई गई हैं।