बीकानेर: लापता छात्रा को बरामद करने की मांग को लेकर परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एमएस कॉलेज से 13 मार्च को लापता हुई छात्रा का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया है। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है क