गोंडा: डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर जनपद में सफाई अभियान शुरू, समयबद्ध सफाई पर ज़ोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Gonda, Gonda | May 9, 2025 शुक्रवार शाम 5:00 बजे जिला सूचना विभाग द्वारा जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए, जलभराव की समस्या पर समय रहते नियंत्रण के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।