पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में चोरी करते हुए चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी में मंगलवार को अहले सुबह करीब 4 बजे चोरी करते चोर को दुकानदार व स्थानीय लोगों ने चोरी के समान के साथ रँगे हाथ पकड़ लिया।जिसके बाद पकड़ाये गये चोर की जमकर पिटाई कर दी।जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त चोर को चोरी के समान के साथ हिरासत में ले लिया।