बैतूल: हाथी कुंड निवासी पांच वर्षीय बालक पर गिरी खौलती हुई चाय से भरी गंजी बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया।
Betul, Betul | May 29, 2024 घटना बैतूल जिले के हाथी कुंड गांव की है।जहां मंगलवार को एक पांच वर्षीय बालक के ऊपर खौलती हुई चाय से भरी गंजी गिर जाने की वजह से बालक बुरी तरह झुलस गया।परिजनों के द्वारा बालक को झुलसी हुई अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। घायल बालक का नाम कार्तिकेय बताया जा रहा है । जो फिलहाल उपचार रत है।