बेतिया: नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने बेतिया में हटाया अवैध अतिक्रमण
बेतिया में आज 15 मई दोपहर 12 बजे नगर निगम और पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया गया, बेतिया के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर चौक, मीना बाजार, जीएमसीएच मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी सहित अन्य जगहों पर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, नगर निगम प्रशासन के द्वारा बताया गया कि अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।