मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल।अलीगंज थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीर राजी द्वारा एंबुलेंस सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया