आरा: बड़हरा के कोल्हरामपुर गांव के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार हवलदार समेत दो को रौंदा, हवलदार की मौत एक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 11, 2024 भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार हवलदार समेत दो को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे हवलदार की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके बाइक पर पीछे बैठे दूसरा युवक का इलाज आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।