रायपुर रानी: रायपुर रानी अस्पताल में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रायपुर रानी अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। स्वास्थ्य कर्मचारी रायपुर रानी यूनियन के अध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा कई मांगे सरकार के सामने रखी गई थी जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके विरोध में आज कर्मचारियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया।