लोहरदगा: प्रधान न्यायाधीश प्रेमलता त्रिपाठी ने कहा, महिलाओं का जागरूक होना ही न्याय व समाज के विकास का आधार है
लोहरदगा में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सदर प्रखण्ड परिसर स्थित नए टाउन हॉल में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हुआ।