बिरौल में गुरुवार, 12 मार्च से अगले छह दिनों तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी बिरौल और सोहरबाघाट फीडरों पर तार की क्षमता विस्तार से संबंधित तकनीकी कार्य कराया जाएगा। यह जानकारी विभाग के सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने दी।