बरेली: किला थाना पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा दो लोगों किया गिरफ्तार
किला थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला लीची बाग से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।