थाना गागलहेड़ी में थाना प्रभारी पियूष दीक्षित के नेतृत्व में मकर सक्रांति पर्व पर थाने के बाहर खिचड़ी का प्रसाद वितरण गुरुवार शाम 4:00 बजे किया गया। पुलिस द्वारा किए गए कार्यक्रम की क्षेत्र वासियों ने सराहना की है। पुलिस कर्मियों ने थाने के बाहर खिचड़ी का प्रसाद बाट कर धर्मलाभ कमाया है। राहगीरों ने पुलिस के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की है।