लोहरदगा: लोहरदगा में जिला परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की सघन जांच, सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर
लोहरदगा जिले में शुक्रवार को लिवेंस स्कूल परिसर में स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम ने स्कूल परिसर में संचालित सभी वाहनों का विस्तृत निरीक्षण किया।जांच के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की बैठने की क्षमता, वाहनों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। साथ ही अभिभावकों