खगड़िया: रहीमपुर NH 31 पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर NH 31 पर रविवार शाम 6:00 बजे बाइक के ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर का उपचार चल रहा है। घायल की पहचान रहमीपुर के रहने वाली पंकज दास की पत्नी नविता देवी के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि महिला रोड पार कर रही थी।