बड़ौत: दौझा में श्राद्ध कर चुके बेटों के सामने 11 साल बाद जिंदा लौटी मां, जम्मू-कश्मीर से मिली बुजुर्ग महिला, परिवार में खुशी
Baraut, Bagpat | Mar 22, 2026 बागपत के दोझा गांव से 11 साल पहले लापता हुई बुजुर्ग लीलावती जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट से मिल गई हैं। परिवार के लोगों ने महिला को मृत मान लिया था और हर साल इनका श्राद्ध भी करने लगे थे। उनके बेटे ने बताया 4 साल तक मां की खोज की गई। दोझा गांव की लीलावती मानसिक रूप से बीमार थी। 11 वर्ष पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें बहुत तलाश किया था,