धौलपुर: जिला प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से शिविरों की प्रगति की जानकारी ली
राज्य मंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग व जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बुधवार को जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में प्रभारी मंत्री बेढ़म ने जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हो