जोतपूर में किसान की 140 क्विंटल कपास जलकर राख, करीब 10 लाख का नुकसान।मनावर। मनावर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम जोतपूर में सोमवार दोपहर एक किसान की 140 क्विंटल कपास में अचानक आग लग गई। ग्राम पंचायत भवन परिसर में रखी कपास पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसान को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है।