आगरा: सैमरी के पास से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 18, 2026 थाना एकता पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की चार पहिया कार, तीन मोबाइल फोन और बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने साथियों संग वाहन चोरी कर नम्बर प्लेट नदी में फेंकने की बात कबूली। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।