पंचकूला: वार्ड नंबर 20 के गांव खटोली में वन देवी मंदिर तक के रास्ते के कार्य का काम लगभग 37 लाख रुपए की लागत से हुआ आरंभ
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने गांव खटोली की बहुत पुरानी मांग वन देवी मंदिर तक के रास्ते के कार्य का काम पूरा करने हेतु नगर निगम के माध्यम से ग्रांट जारी कराई है जिसका टेंडर लगने के बाद आज नगर निगम पार्षद सतवीर चौधरी ने नारियल फोड़कर कार्य शुरू करवाया हैं।