भोजपुर जिले में छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और शुद्धता के साथ खरना पर्व मनाया। इस अवसर पर व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर शाम के समय खरना का प्रसाद तैयार किया और ग्रहण किया।परंपरा के अनुसार, व्रतियों ने शुद्ध मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर खीर और रोटी