अररिया: चिरह गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Apr 1, 2026 अररिया के महल गांव थाना क्षेत्र के चीर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से तीन महिला जख्मी हो गई है. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है.