मोहनसराय रेलवे ओवर ब्रिज पर आम लदी पिकअप पलटी, दो लोग घायल
Sadar, Varanasi | Jun 24, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय बैरवन स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के हाईवे पर सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे देवीगंज कड़ाधाम सिराथू से मुगलसराय जाते समय आम लदी माल वाहक पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट जाने से शीतला धाम निवासी ड्राइवर हैप्पी 25 वर्ष तथा साथ में व्यापारी अखिलेश घायल हो गये।