रातापानी अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले भीम कोठी के जंगल में एक टाइगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वन परिक्षेत्र बुधनी में टाइगर की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को वन विभाग की टीम टाइगर की गिनती के लिए जंगल में भ्रमण कर रही थी, इसी दौरान भीम कोठी के जंगल में एक टाइगर मृत अवस्था में मिला