सिमरी बख्तियारपुर: चकभारो में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, UP से कथा वाचक पधारे
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के चकभारो स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को कलश यात्रा के साथ कथा का पहला दिन था, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के हरिद्वार से पधारी साध्वी किशोरी प्रिया कथावाचन कर रही हैं। अपने प्रवचन में साध्वी किशोरी प्रिया ने भगवान और भक्त के बीच के भाव को समझाया।