आज पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा बीजेपी की तानाशाह सरकार ने दिल्ली की आप सरकार को परेशान करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे मंत्रियों और नेताओं पर झूठे केस लगाकर जेल भेजा और छापे मारे लेकिन ये लोग एक पैसे की रिकवरी नहीं कर पाए।