नानपारा: बढ़ैया कला गांव के पास खेत को रखवाली कर रहे लोगो को दिखा तेंदुआ, लोगो में बना दहशत का माहौल
मोतीपुर क्षेत्र के बढ़ैया कला गांव के पास अचानक देर शाम को एक तेंदुआ आ गया। तेंदुआ को आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। खेत की रखवाली कर रहे लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी। सभी ने खेत से भाग कर अपनी जान बचा ली। तेंदुआ धीरे-धीरे पेट्रोल पंप की तरफ से आगे बढ़ता दिखाई दिया। लोगों की घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।