नानपारा: भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा पेट्रोल पंप पर रात को नही मिलता पेट्रोल डीजल,प्रशासन से उठाई मांग
भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 927 के किसी भी पेट्रोल पंप पर रात 10 बजे की बाद पेट्रोल नहीं दिया जाता। आपात स्थिति में पेट्रोल डीजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। कस्बे वासियों का कहना है की सबसे ज्यादा परेशानी रात में बहराइच व लखनऊ जाने वाले मरीजों को होती है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है।