नानपारा: रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को उनकी बेटी साइकिल से खेत जा रही थी। तभी रास्ते में साइकिल की चैन उतर गई वहां पर युवक बैठा था। जिसने बेटी को कारखाने के कमरे में बुलाया और छेड़खानी करने लगा। युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।