सैफई: हैवरा पंचायत सचिवालय के पास अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल
Saifai, Etawah | Jan 28, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हैवरा पंचायत सचिवालय के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ही गांव पिडारी निवासी संजीव पुत्र गोकुल सिंह को पकड़ा तो उसकी तलाशी लेने पर एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया।