रफीगंज: रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 7 महीने से धरना दे रहे किसानों को बहनों ने बांधी राखी, बढ़ाया हौसला
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में विगत 7 महीना से उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को पूरा करवाने की मांग को लेकर धरना दे रहे धरनार्थियों को शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सोनबरसा गांव के रहनुमा प्रवीण, चांदनी प्रवीण, बदोपुर गांव के संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी सहित अन्य बहनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर राखी बांधी। शनिवार संध्या 5 बजे लोगों ने बताया बहनों ने हौसला बढ़ाया।