खुरई: रविवार को सभी शासकीय स्कूलों में योग दिवस मनाया गया, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है योग दिवस
Khurai, Sagar | Jan 12, 2025 रविवार की सुबह लगभग 9 बजे से 11 बजे तक योग दिवस मनाया गया जिसमें स्कूलों में सामूहिक सूर्यनमस्कार कराया गया। खुरई के उत्कृष्ट विद्यालय में sdm रवीश श्रीवास्तव की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार कराया गया। इस अवसर पर sdm ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी युवा अवस्था में दुनिया में देश का नाम रोशन किया। ललिता शास्त्री स्कूल में योग दिवस मनाया गया।