खगड़िया: नरायण टोला में वृक्ष काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
खगड़िया प्रखंड के धुसमुरी बिशनपुर पंचायत के नरायण टोला में रविवार को दो बजे वृक्ष काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ जिसमें दो महिला घायल हो गई। जिसमें एक पक्ष से दो महिला घायल हो गई। वहीं घटना स्थल पर 112 की टीम पहुंच कर दोनों घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल महिला का इलाज किया रहा है।