खगड़िया: बलुआही में चंद्रवंशी समाज की राज्यस्तरीय बैठक, एकजुटता पर चर्चा
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही स्थित एक होटल में चंद्रवंशी समाज की राज्यस्तरीय बैठक रविवार 4:00 बजे की गई। बैठक की अध्यक्षता खगड़िया के मुकेश कुमार सुमन ने की। आयाजित बैठक में आगामी 14 अप्रैल को चंद्रवंशी समाज का भागीदारी हिस्सेदारी सम्मेलन खगड़िया में किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 25 सदस्यीय तैयारी समिति का भी गठन किया गया।