रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के नकटी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बुधवार शाम लगभग सात बजे बंदगांव की नकटी से एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्रधरपुर की ओर आ रहा था। मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण वह असंतुलित होकर गिर गया।