सोहावल: सपा के अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष ने तहसील सोहावल के अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर मांगा समर्थन
समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शावेज जाफरी ने तहसील सोहावल के अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के लिए मांगा समर्थन। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने पर कई वर्षों से अधिवक्ताओं की हो रही पेंशन की मांग पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा और उसे अमल में लाया जाएगा।