उपथाना घुवारा क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। टैक्सी, मैजिक, ट्रक और हाइवा जैसे वाहन क्षमता से अधिक सवारियां और सामान लेकर पुलिस उपथाने के सामने से ही गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई रोकटोक या कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।