चौथम: जवाहर नगर में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर गांव में शनिवार की शाम छह बजे ई रिक्शा और एक बाईक के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान बड़हरा निवासी लड्डू पटेल का 35 वर्षीय पुत्र पंकज पटेल के रूप में हुआ है।