लातेहार: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि, मुस्लिम नौजवान कमिटी ने निकाला कैंडल मार्च
रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे शहर के मेन रोड स्थित वी मार्ट से समाहरणालय गेट तक कैंडल मार्च मुस्लिम नौजवान कमिटी लातेहार द्वारा निकाला गया।इस दौरान पर्यटक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मार्च में सैकड़ों मुस्लिम युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर शहीद के प्रति सम्मान प्रकट किया। समाहरणालय गेट पर मौन श्रद्धांजलि दी गई।