शिमला ग्रामीण: चक्कर के पास एक कार सड़क से बाहर जा लटकी, बड़ा हादसा होने से बचा
यह हादसा दिन के समय हुआ जब कार चक्कर से कच्चीघाटी की ओर आ रही थी। अचानक कार सड़क से बाहर हुई ऐसे में स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मचारियों ने कार को धक्का लगाकर सड़क किनारे किया तथा एक बड़ा हादसा होने से बचा। कार में दो व्यक्ति सवार थे जिसमें एक महिला वह एक पुरुष थे। वहीं कार सवार व्यक्ति ने स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मचारी का तह दिल से धन्यवाद प्रकट किया।