बरेली: आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दी तीखी प्रतिक्रिया
बरेली मे आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और उन्हें इस मुद्दे पर निर्णायक कदम उठाने की पूर्ण स्वतंत्रता है।