बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास मिला एक युवक का शव, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास एक युवक का सब मिलने से सनसनी फैल गई। आपको बता दें शनिवार समय लगभग सुबह के 10:30 बजे एक युवक का शव मिला है जिसकी पहचान मोहनपुर दर्जियों वाली मस्जिद निवासी 22 वर्षीय कादिर पुत्र कौशल अली के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से जहरीली दवाइयां भी मिली है वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।