सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद के रामलीला मैदान व मंदिरों में भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
सिकंदराबाद में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार सुबह 10:00 बजे विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। रामवाड़ा स्थित रामलीला मैदान व मंदिरों में यह अभियान चलाया गया।सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।